{"_id":"6a67ad5624dc7789a005be3b","slug":"students-in-schools-will-plant-saplings-and-receive-marks-for-the-assessment-narnol-news-c-203-1-mgh1006-128581-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: स्कूलों में विद्यार्थी लगाएंगे 50 हजार पौधे, असेसमेंट में मिलेंगे अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: स्कूलों में विद्यार्थी लगाएंगे 50 हजार पौधे, असेसमेंट में मिलेंगे अंक
विज्ञापन
फोटो संख्या:66- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुचौली में पौधरोपण करते विद्यार्थी--स्रोत- संस्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। जिले में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने पौधरोपण अभियान शुरू किया गया है। अब जिले के 977 स्कूलों के विद्यार्थी 50 हजार पौधे लगाएंगे। वहीं, हर स्कूल के लिए कम से कम 100 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।
अभियान का मुख्य उद्देश्य पौधरोपण को बढ़ावा देना और छात्रों में इको-क्लब की भूमिका को मजबूत करना है। विभाग की ओर स्कूलों को पत्र भेजा गया है और हर छात्र को कम से कम एक पौधा लगाना होगा।
जिन स्कूलों में जगह का अभाव है वे विद्यार्थियों के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों, अपने घर पर पौधे लगा सकते हैं। अब वन विभाग की ओर से विद्यार्थियों को पौध उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके बाद विद्यार्थी पौध रोपित कर सकेंगे।
विज्ञापन
बारिश में विद्यार्थियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए विभाग की ओर से यह निर्णय लिया गया है। युवाओं की लगाई पौध भविष्य में प्रदूषण की नींव को कमजोर करेगी।