{"_id":"6a29ab648edb6217080bcdb5","slug":"suci-protest-against-price-hikes-in-lpg-diesel-and-petrol-narnol-news-c-196-1-nnl1004-141051-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ एसयूसीआई का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ एसयूसीआई का प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो 2 पेट्रोल डीजल की मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एसयूसीआई के सदस्य।स्रोत:प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारनौल। रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) ने बुधवार को नारनौल में कोर्ट चौराहा पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए महंगाई के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन का आह्वान किया।
जिला सचिव कॉमरेड ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के बावजूद उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है जबकि तेल कंपनियां भारी मुनाफा कमा रही हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम लोगों का जीवन कठिन बना दिया है और रसोई गैस के बढ़े दामों ने घरेलू बजट को प्रभावित किया है।
ओमप्रकाश ने बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और पेपर लीक मामलों पर भी चिंता जताई। उन्होंने एनटीए को भंग करने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, दोषियों को कड़ी सजा देने तथा सरकारी विभागों के रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती की मांग उठाई।
विज्ञापन
प्रदर्शन में डॉ. व्रतपाल सिंह, यादराम कोरियावास, बिजेंद्र सिंह, सुबे सिंह, छाजूराम रावत, सतीश कुमार, बलवंत सिंह, अभिमन्यु, सीताराम, महावीर प्रसाद गोद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।