फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Supply of contaminated water in Sanghiwada and Mishra-wada for 10 days.

Mahendragarh-Narnaul News: संघीवाड़ा, मिश्रवाड़ा में 10 दिन से गंदे पानी की सप्लाई

Fri, 07 Aug 2026 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Supply of contaminated water in Sanghiwada and Mishra-wada for 10 days.
फोटो नंबर-11मोहल्ले में सप्लाई किया गया गंदा पानी। संवाद
नारनौल। शहर के मोहल्ला संघीवाड़ा, मिश्रवाड़ा सहित आसपास के कई मोहल्लों में दस दिन से गंदे पानी की सप्लाई होने के कारण लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि एक दिन छोड़कर आने वाला पानी इतना गंदा और बदबूदार होता है कि वह पीने की बात तो दूर, नहाने और कपड़े धोने के लायक भी नहीं है। दूषित पानी के कारण कई लोगों को पेट दर्द और दस्त जैसी शिकायतें भी हो रही हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला संघीवाड़ा व मिश्रवाड़ा निवासी जयप्रकाश, कपिल, दिनेश, संजय, संतोष व देशराज ने बताया कि जब नहर में पानी आता है तो जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से कई बार बिना उचित फिल्टरिंग के पानी सप्लाई कर दिया जाता है। नल आने के समय लोग अपनी टंकियों में पानी भर लेते हैं,।
विज्ञापन

लेकिन बाद में पता चलता है कि पानी गंदा और दुर्गंधयुक्त है। लोगों का कहना है कि टंकियों में जमा पानी का इस्तेमाल करने से परेशानी और बढ़ जाती है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ले के सभी घरों में आरओ की सुविधा नहीं है। ऐसे में दूषित पानी के कारण उन्हें पीने के लिए बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि नहर आने के दौरान हर बार विभाग के अधिकारियों को गंदे पानी की समस्या से अवगत कराया जाता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। लोगों के अनुसार बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed