फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Suraj Kirad, returning with a 15-foot-tall Kanwar, will reach Khodma village today.

Mahendragarh-Narnaul News: 15 फीट ऊंची कांवड़ लेकर लौट रहे सूरज किराड़, आज खोड़मा गांव पहुंचेंगे

Mon, 10 Aug 2026 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Suraj Kirad, returning with a 15-foot-tall Kanwar, will reach Khodma village today.
फोटो 13हरिद्वार से 15 फुट ऊंची कांवड़ लेकर आ रहा खोड़मा निवासी सूरज किराड़।स्रोत:ग्रामीण
नारनौल। खोड़मा गांव निवासी सूरज किराड़ इस बार करीब 15 फीट ऊंची आकर्षक कांवड़ लेकर हरिद्वार से अपने गांव लौट रहे हैं। उनकी विशाल कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और राहगीरों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन

सूरज किराड़ 29 जुलाई को हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। वहां से गंगाजल लेकर उन्होंने पैदल कांवड़ यात्रा शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार यह उनकी लगातार छठी कांवड़ यात्रा है। हर वर्ष वह सावन में हरिद्वार से गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन

इस बार उन्होंने विशेष रूप से करीब 15 फीट ऊंची कांवड़ तैयार करवाई है जिसे आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यात्रा के दौरान जहां-जहां से वह गुजर रहे हैं, वहां लोग उनकी कांवड़ को देखने के लिए रुक रहे हैं और शिवभक्ति की इस अनूठी झलक की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सूरज किराड़ सोमवार को अपनी विशाल कांवड़ के साथ खोड़मा गांव पहुंचेंगे। उनके स्वागत की तैयारियां गांव में पूरी कर ली गई हैं। गांव पहुंचने के बाद गंगाजल से भगवान शिव का विधि-विधान के साथ जलाभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे और धार्मिक माहौल के बीच कांवड़िए का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed