सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The SP inspected the general parade at the Police Lines.

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस लाइन में जनरल परेड का एसपी ने किया निरीक्षण

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
The SP inspected the general parade at the Police Lines.
फोटो 09 परेड के दौरान निरीक्षण करते एसपी। पुलिस - फोटो : मेडिकल कॉलेेज में दवा काउंटर पर कतार में खड़ेे मरीज व तीमारदार।
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस लाइन में सोमवार को आयोजित जनरल परेड का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक दीपक ने किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जवानों को परेड करवाई और बल में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल का अभ्यास करवाया।
Trending Videos

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना आवश्यक है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि थानों के रजिस्टर और विभागीय रिकॉर्ड पूरी तरह अपडेट रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और समाज में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए एसपी ने क्षेत्र में राइडर और डायल 112 ईआरवी गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी फील्ड में अधिक सक्रिय रहें, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखें और जनता के साथ सकारात्मक तालमेल बनाएं। उनके साथ एएसपी फैजल खान, आईपीएस बैशाख बागी, डीएसपी भारत भूषण और डीएसपी दिनेश कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed