सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The work of the district level stadium is limited to paperwork.

Mahendragarh-Narnaul News: जिलास्तरीय स्टेडियम का काम कागजी प्रक्रिया तक सिमटा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
The work of the district level stadium is limited to paperwork.
फोटो नंबर- 21गांव बडगांव- बडकोदा का वह स्थान जहां बनना है खेल स्टेडियम। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
नारनौल। गांव बड़गांव-बड़कोदा में जिलास्तरीय स्टेडियम बनना प्रस्तावित है लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी अब तक स्टेडियम के निर्माण के लिए बजट पास नहीं हुआ है। वहीं निर्माण प्रक्रिया केवल कागजों तक ही सीमित है जिसके लिए करीब एक साल पहले गांव बड़गांव व बड़कोदा की ग्राम पंचायत की ओर से 15 एकड़ भूमि निशुल्क खेल विभाग को उपलब्ध करवाई गई थी। इससे गांव के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण की सुविधा मिल सकें और खिलाड़ी आगे बढ़ सकें। जिले के केंद्र में स्थित होने के कारण यहां जिलास्तरीय स्टेडियम बनाना सबसे उपयुक्त माना गया लेकिन स्टेडियम के निर्माण की रफ्तार धीमी है जिस कारण अभी तक नक्शे का कार्य भी पूरा नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने स्टेडियम का कार्य जल्द करवाने की मांग की है।
Trending Videos


सिंथेटिक ट्रैक सहित अनेक खेलों के मैदान किए जाएंगे तैयार

जिलास्तरीय स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक सहित क्रिकेट, हॉकी, फूटबॉल, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, जूडो, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों के मैदान भी बनाए जाएंगे। जिले में अभी जिलास्तरीय स्टेडियम सहित अन्य खेल मैदानों में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं है जिस कारण खिलाड़ियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
जिलास्तरीय स्टेडियम के निर्माण से गांव व जिले के युवाओं को बेहतर सुविधा मिलेगी लेकिन अभी तक स्टेडियम का निर्माण शुरू नहीं होने से निराशा है। स्टेडियम के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने के लिए खेल विभाग को अवगत करवाया गया है। उम्मीद है जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा और जिले में खेल सुविधा का विस्तार होगा। -पूनम यादव, सरपंच, गांव-बड़कोदा
--------
वर्जन :
गांव बड़गांव व बड़कोदा में बनने वाले स्टेडियम का नक्शा तैयार किया जा रहा है। नक्शा तैयार होने के बाद पीडब्ल्यूडी द्वारा एस्टीमेट तैयार किया जाएगा और फिर बजट पास होगा। स्टेडियम की निर्माण प्रक्रिया जारी है और उम्मीद है जल्द कार्य शुरू होगा। -नरेंद्र कुंडू, जिला खेल अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article