सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There was no seating arrangement for patients outside the X-ray lab.

Mahendragarh-Narnaul News: एक्स-रे लैब के बाहर मरीजों के बैठने की नहीं थी व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 25 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
There was no seating arrangement for patients outside the X-ray lab.
फोटो संख्या:76- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में एक्सरे कक्ष के बाहरपंखा लगवाने व टीनशैड लगवाने के
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। विधायक कंवर सिंह यादव ने बुधवार को नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में कई खामियां मिलीं जिसपर उन्होंने नाराजगी जताई। एक्स-रे लैब के बाहर मरीजों और उनके परिजनों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं थी। विधायक ने एसएमओ जयप्रकाश को तुरंत बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
Trending Videos

विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीज पहले से ही बीमारी से परेशान होते हैं। ऐसे में उन्हें बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी और अन्य विभागों का भी जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई स्टाफ की उपस्थिति की जांच की। कुछ स्थानों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला चिकित्सा विशेषज्ञों की कमी को लेकर भी विधायक ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इसके लिए जल्द ही महिला विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति करवाई जाएगी।
गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभागों में बैठने की उचित व्यवस्था, पंखों की उपलब्धता व स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर व सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि नागरिक अस्पताल में डिलीवरी से लेकर सर्जरी तक की सभी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। ताकि मरीजों को बाहर न जाना पड़े।
विधायक ने बताया कि सरकार की ओर से अधूरी पड़ी बिल्डिंग के लिए 32 करोड़ रुपये मंजूर किए जा चुके हैं और जल्द ही टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में अधिकांश स्टाफ उपलब्ध है और जिन विभागों में कमी है। उसे भी जल्द पूरा किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और आमजन को बेहतर इलाज उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed