{"_id":"6a29abb5fc80380b49055680","slug":"thunderstorm-and-rain-alert-comes-with-mobile-beep-people-startled-narnol-news-c-196-1-nnl1005-141074-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मोबाइल बीप के साथ आया आंधी-बारिश अलर्ट, लोग चौंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मोबाइल बीप के साथ आया आंधी-बारिश अलर्ट, लोग चौंके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में मंगलवार शाम बादलवाही के बीच आंधी और बारिश की संभावना बनी रही। अटेली क्षेत्र में तेज आंधी के कारण कई गांवों में पेड़ और बिजली के खंभे टूटने की घटनाएं सामने आईं।
इसी दौरान आपातकालीन विभाग की ओर से रात करीब आठ बजे मौसम चेतावनी का संदेश लोगों के मोबाइल पर भेजा गया। यह सामान्य संदेश से अलग था। जैसे ही संदेश आया, मोबाइल फोन में बीप की तेज आवाज और कंपन शुरू हो गया जिससे लोग चौंक गए।
कई लोगों ने इसे गंभीर स्थिति समझकर चिंता जताई। बाद में संदेश में आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई थी। हालांकि, क्षेत्र के अधिकतर हिस्सों में इसका बड़ा असर नहीं दिखा और केवल अटेली क्षेत्र में ही मौसम की गतिविधियां अधिक रहीं।
विज्ञापन
बुधवार को मौसम में फिर बदलाव देखने को मिला। तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
10 जून और 12 जून को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से 11 से 14 जून के बीच आंधी-बारिश की संभावना बनी हुई है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।
बुधवार को नारनौल में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।