सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two accused arrested in Rs 10 lakh fraud case

Mahendragarh-Narnaul News: दस लाख की ठगी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 09 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in Rs 10 lakh fraud case
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

नारनौल। साइबर क्राइम पुलिस टीम ने टेलीग्राम और गूगल मैप्स पर रेस्टोरेंट रिव्यू करने के नाम पर पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में दो ओर आरोपियों को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए आरोपी गांव चैनगढ़, झुंझुनू निवासी विकास और गांव पिपराली, सीकर निवासी राहुल हैं। मंगलवार को न्यायालय में पेश कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने इसी मामले में एक अन्य आरोपी भारत सिंह को 16 मई को झुंझुनूं से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने हुए बताया कि जालसाजों ने शिकायतकर्ता और उसके दोस्तों से कुल 10,34,263 रुपये की ठगी की थी। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये दोनों आरोपी ठगी की राशि को अपना निश्चित कमीशन काटकर आगे अन्य मुख्य साइबर अपराधियों को ट्रांसफर करने का काम करते थे।
विज्ञापन

इसमें शामिल आरोपी राहुल एक आदतन और शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ राजस्थान में पहले से ही हत्या के प्रयास के गंभीर मामले दर्ज हैं और वह दिल्ली के भी एक अन्य साइबर धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed