सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   769 applications received for 1080 seats in Government Women's College

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महिला कॉलेज में 1080 सीटों पर आए 769 आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 09 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
769 applications received for 1080 seats in Government Women's College
फोटो संख्या:70 महिला कॉलेज में आवेदन कराने पहुंची छात्राएं। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया चल रही है। अब तक संस्थान में 1080 सीटों पर दाखिला लेने के लिए 769 छात्राओं ने आवेदन किया है। अब युवा 15 जून तक ही स्नातक में दाखिला लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।




स्नातक में दाखिला के लिए आवेदन प्रक्रिया अब खत्म होने को है और आवेदन के लिए महज 6 दिन ही शेष हैं। शहर स्थित राजकीय महिला कॉलेज में यूजी की विभिन्न संकायों में 1080 सीटों पर दाखिले होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक संस्थान में 769 आवेदन आए हैं। इनमें से 24 आवेदन अभी सत्यापित होने शेष हैं जबकि 718 आवेदन सत्यापित हो चुके हैं। वहीं, 7 आवेदनों में दस्तावेज पूरे न होने के कारण ऑब्जेक्शन लगाया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

संस्थान में हेल्प डेस्क बनाया गया है और आवेदन करने की इच्छुक छात्राएं सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए अपने सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक दस्तावेज लेकर संस्थान में आए। यहां पर छात्राओं से किसी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी।

-------------
ये रही कोर्स और सीटों की स्थिति



कोर्स - सीटों की संख्या

बीए - 720
बीएससी मेडिकल - 80
बीएससी नॉन मेडिकल - 80
बीकॉम -160
बीए अंग्रेजी ऑनर्स - 40
एमए अंग्रेजी - 40
एमएससी भूगोल - 40
एमकॉम - 40
----------------

- वर्जन:
संस्थान में छात्राओं के लिए हेल्प डेस्क पर निशुल्क आवेदन की प्रक्रिया चल रही है और 15 जून तक यह जारी रहेगी। इस दौरान युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और स्नातक में दाखिला लेने के लिए पहले चरण को पूरा सकते हैं। मेरिट के आधार पर युवाओं को दाखिला दिया जाएगा। -डॉ. मक्खन सिंह, दाखिला नोडल अधिकारी, महिला महाविद्यालय, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed