{"_id":"69f3985789bd779a18080be7","slug":"with-the-rising-heat-a-massive-surge-is-being-witnessed-in-lemon-prices-narnol-news-c-203-1-sroh1011-126080-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नींबू के दाम 200 रुपये किलो, गर्मी में महंगाई ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नींबू के दाम 200 रुपये किलो, गर्मी में महंगाई ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
फोटो संख्या:55 सब्जी मंडी में रखे नींबू। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बढ़ती गर्मी के साथ नींबू के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। सामान्य तौर पर 60 से 80 रुपये किलो मिलने वाला नींबू अब 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। इससे आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है।
गर्मी के मौसम में नींबू की मांग तेजी से बढ़ जाती है खासकर शिकंजी, सलाद और ठंडे पेय पदार्थों में इसका अधिक उपयोग होता है लेकिन इस बार सब्जी मंडी में पर्याप्त आपूर्ति न होने के कारण कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है।
स्थानीय दुकानदार जीतू सैनी, प्रवीण सैनी और सीताराम सैनी ने बताया कि नींबू की सप्लाई मुख्य रूप से गुजरात, महाराष्ट्र और मद्रास की मंडियों पर निर्भर है। इन राज्यों से आवक कम होने के कारण स्थानीय बाजार में नींबू की उपलब्धता घट गई है जिससे दाम तेजी से बढ़े हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लगभग 20 क्विंटल नींबू की खपत हो रही है लेकिन मांग के मुकाबले आपूर्ति कम होने से स्थिति बिगड़ रही है। ग्राहक दिनेश, होशियार, हेमंत और जितेंद्र ने बताया कि पहले जो नींबू आसानी से सस्ते दामों पर मिल जाता था, अब उसे खरीदना मुश्किल हो गया है।
दुकानदारों का कहना है कि वे भी महंगे दामों पर खरीदारी कर रहे हैं, इसलिए ग्राहकों को भी बढ़ी हुई कीमतों पर ही नींबू उपलब्ध कराना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ कीमतों में और उछाल की आशंका जताई जा रही है।
Trending Videos