{"_id":"6a1c1146ceb9f17d1403311d","slug":"man-murder-for-land-dispute-in-dujana-village-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बाइक सवारों ने की रिटायर्ड बिजली कर्मी की हत्या, गोलियों से भूना; मौके से हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: बाइक सवारों ने की रिटायर्ड बिजली कर्मी की हत्या, गोलियों से भूना; मौके से हुए फरार
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 31 May 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार
झज्जर के दुजाना गांव में एक व्यक्ति की बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने रविवार दोपहर को वारदात को अंजाम दिया।
मामले की जांच करता पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गांव दुजाना में खेत से पानी देकर वापस लौट रहे रिटायर्ड बिजली कर्मचारी की बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बाइक सवार युवक मौके से खेतों के रास्ते झज्जर की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आगामी कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के अनुसार, गांव दुजाना निवासी विजय पुत्र रत्न सिंह बिजली निगम से सेवानिवृत है और रविवार दोपहर लगभग तीन बजे खेतों में पानी देकर वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी बाइक पर सवार दो युवक आए, जिनमें से बाइक चला रहे युवक ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। देखते ही देखते बाइक सवारों ने विजय पर फायरिंग शुरू कर दी।
गोली लगने के बाद परिजन विजय को पीजीआई रोहतक लेकर पहुंचे, लेकिन विजय ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। बता दें कि वर्ष 2021 में गांव बिरधाना निवासी संजय ने विजय के पुत्र अनिल की गोली मारकर हत्या की थी और इसी वर्ष होली वाले दिन आरोपी संजय ने गांव बिरधाना में अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos