{"_id":"69ce4c6a48ba8bcfb10273cf","slug":"massive-fire-breaks-out-in-scrap-warehouse-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार; मौके पर मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार; मौके पर मचा हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी, बावल (रेवाड़ी)
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 02 Apr 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
सार
वीरवार दोपहर करीब एक बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम में रखा स्क्रैप जलने लगा।
गोदाम में लगी भीषण आग
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
बावल शहर के करनावास के पास स्थित एक स्क्रैप गोदाम में वीरवार दोपहर अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। गोदाम के नजदीक ही पेट्रोल पंप होने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।
जानकारी के मुताबिक स्क्रैप व्यापारी कैलाश टाकंडी का करीब 1000 गज में फैला गोदाम करनावास के पास स्थित है। वीरवार दोपहर करीब एक बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम में रखा स्क्रैप जलने लगा। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। आग की गंभीरता को देखते हुए करीब 8 से 10 दमकल गाड़ियों को लगाया गया। दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है। वहीं, आसपास के क्षेत्र को खाली करवा दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।
करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में सफल रही। आग बुझाने के दौरान कर्मियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, क्योंकि स्क्रैप सामग्री में आग तेजी से फैल रही थी। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन