सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Namo Bharat Corridor: PIB approves DPRs for two Haryana projects, work to be completed within 4 years

नमो भारत काॅरिडोर: हरियाणा की दो परियोजनाओं की डीपीआर को पीआईबी की मंजूरी, 4 साल के अंदर होगा काम पूरा

अरुण शर्मा, चंडीगढ़ Published by: Naveen Updated Sun, 01 Mar 2026 08:19 AM IST
विज्ञापन
सार

नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट काॅर्पोरेशन (एनसीआरटीसी) ने भविष्य की योजनाएं भी प्रस्तावित की हैं। एनसीआरटीसी ने भविष्य की परियोजनाओं में हरियाणा के 5 शहरों को भी शामिल किया है। इनमें दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-पलवल तक परियोजना का विस्तार किया जाएगा।

Namo Bharat Corridor: PIB approves DPRs for two Haryana projects, work to be completed within 4 years
नमो भारत ट्रेन (रैपिड रेल) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा में नमो भारत काॅरिडोर की दो परियोजनाओं पर आगामी कुछ माह के अंदर काम शुरू होने के आसार हैं। नमो भारत काॅरिडोर परियोजना के तहत करनाल से दिल्ली और बावल से दिल्ली तक रैपिड रेल का संचालन होगा। इन दोनों ही परियोजनाओं की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) ने मंजूरी दे दी है। अब इन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष अनुमोदन के लिए रखा जाएगा। मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी।

Trending Videos


हरियाणा की बात करें तो करनाल से दिल्ली तक 136 किमी काॅरिडोर का निर्माण होना है। इसका लाभ यह होगा कि करनाल से दिल्ली तक का सफर करीब 90 मिनट का हो जाएगा। परियोजना पर करीब 33 हजार 51 करोड़ रुपये खर्च होंगे जिसमें राज्य सरकार करीब 7472 करोड़ रुपये खर्च करेगी। करनाल से पानीपत, मुरथल, कुंडली और दिल्ली तक रैपिड रेल का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल से दिल्ली के बीच अभी तक 17 स्टेशनों के निर्माण की योजना प्रस्तावित है। बावल से दिल्ली तक 93 किमी लंबे काॅरिडोर पर करीब 32,327 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें राज्य सरकार की करीब 6957 करोड़ की हिस्सेदारी भी शामिल है। परियोजना के तहत दिल्ली से राजस्थान के बीच की दूरी भी घटेगी। करीब 60 मिनट में यह सफर पूरा होगा। बावल से रेवाड़ी, धारूहेड़ा, पंचगांव, मानेसर, गुरुग्राम होते हुए दिल्ली तक यात्रा की सुविधा मिलेगी।

अभी तक परियोजना में 13 स्टेशन प्रस्तावित हैं। दोनों ही परियोजनाओं के लिए 10 से 12 किमी की दूरी पर स्टेशन होंगे। हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट काॅर्पोरेशन (एचएमआरटीसी) के प्रबंध निदेशक चंद्रशेखर खरे का कहना है कि पीआईबी ने डीपीआर को मंजूरी दे दी है। अब परियोजनाओं को केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष अनुमोदन के लिए रखा जाएगा।

आवंटन के 4 वर्ष के अंदर होगा काम पूरा
परियोजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इससे हरियाणा से दिल्ली व राजस्थान का सफर बेहद आसान होगा। दिल्ली से बावल तक परियोजना पर काम होने से राजस्थान तक आवागमन आसान होगा। करनाल से दिल्ली तक रैपिड रेल के संचालन से दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक जाने के लिए बेहद कम समय में सफर होगा। आवंटन के करीब 4 वर्ष के अंदर काम पूरा होगा।

रोहतक, फरीदाबाद व पलवल तक विस्तार की योजना
नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट काॅर्पोरेशन (एनसीआरटीसी) ने भविष्य की योजनाएं भी प्रस्तावित की हैं। एनसीआरटीसी ने भविष्य की परियोजनाओं में हरियाणा के 5 शहरों को भी शामिल किया है। इनमें दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-पलवल तक परियोजना का विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक तक विस्तार की परियोजना भी प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed