सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Asha, who went to visit Vrindavan, could not return, mourning in the family

Bhiwani News: वृंदावन दर्शन करने गईं आशा लौट न सकीं, परिवार में मातम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Asha, who went to visit Vrindavan, could not return, mourning in the family
नाव हादसे में जान गंवाने वाली आशा अपने पति अर्जुन मिढा के साथ। फाइल फोटो
विज्ञापन
भिवानी। वृंदावन में हुए नाव हादसे में भिवानी के जगत कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय आशा मिड्ढा की मौत हो गई। वह रेलवे रोड स्थित जगदंबा भोजनालय के संचालक अर्जुन मिड्ढा की पत्नी थीं। हादसे की सूचना जैसे ही भिवानी में परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया और सभी लोग तत्काल वृंदावन रवाना हो गए। घर में मातम छा गया।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार आशा मिड्ढा वीरवार सुबह भिवानी से निकली थीं। उन्होंने लुधियाना में रह रहे अपने मायके पक्ष के साथ तीर्थ यात्रा की योजना बनाई थी। हादसे के समय उनके साथ मायके से भाभी और भतीजी भी मौजूद थीं। आशा तीन बच्चों की मां थीं। उनके दो बेटे अजय और दिनेश तथा एक बेटी है। तीनों बच्चे विवाहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार आशा के ननदोई राधेश्याम ने बताया कि वह पिछले वर्ष भी वृंदावन गई थीं। इस बार उन्होंने लुधियाना से मायके पक्ष के साथ यात्रा का निर्णय लिया था। आशा नौ अप्रैल को घर से निकली थीं। उन्हें उनका बेटा सोनीपत छोड़ने गया था। वहां वह रात को अपनी बेटी के घर रुकी थीं। इसके बाद शुक्रवार सुबह वह लुधियाना से आ रही बस में मुरथल से सवार होकर मथुरा पहुंची थीं कि यह हादसा हो गया।

तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए थी बेहद उत्साहित थीं आशा
आशा मथुरा जाने को लेकर बेहद उत्साहित थीं। एक दिन पहले ही वह लुधियाना से आने वाली बस के इंतजार में सोनीपत अपनी बेटी के पास रुकने गई थीं। उन्हें बेटा वहां तक छोड़कर आया था। अगले दिन बेटी और दामाद उन्हें मुरथल तक बस में बैठाने के लिए छोड़ने गए थे। उस समय भी आशा काफी खुश नजर आ रही थीं। किसी को अंदेशा नहीं था कि यह तीर्थ यात्रा उनका अंतिम सफर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed