सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Government procurement resumed at the district headquarters market after ten days, purchasing 20,000 quintals of wheat from 210 farmers.

Bhiwani News: दस दिन बाद जिला मुख्यालय मंडी में शुरू हुई सरकारी खरीद, 210 किसानों का 20 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Government procurement resumed at the district headquarters market after ten days, purchasing 20,000 quintals of wheat from 210 farmers.
भिवानी की अनाज मंडी में गेहूं की ढेरी की बोली कराते एफएसओ मुकेश कुमार, खरीद इंचार्ज उमेद सिंह व
विज्ञापन
भिवानी। खरीद शुरू होने के दस दिन बाद जिला मुख्यालय की मंडी में शुक्रवार को 210 किसानों का करीब 20 हजार क्विंटल गेहूं सरकारी बोली पर खरीदा गया। नमी निर्धारित स्तर से कम मिलने के बाद दोपहर बाद खरीद प्रक्रिया शुरू कराई गई।
Trending Videos

शुक्रवार शाम को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने किसानों की ढेरियों का निरीक्षण किया। धूप में सूखने के बाद जब गेहूं में 12 फीसदी से कम नमी पाई गई तब उसे खरीद के दायरे में लिया गया। भिवानी मंडी में सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी मुकेश कुमार, सरकारी खरीद इंचार्ज निरीक्षक उमेद सिंह और मंडी प्रधान नरेश बंसल उर्फ भूरू ने दोपहर बाद खरीद की शुरुआत कराई। शुक्रवार को मंडी में करीब पांच हजार क्विंटल गेहूं की आवक भी हुई। इसके साथ ही गांव चांग की मंडी में भी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक राजकुमार, खाद्य निरीक्षक उमेद सिंह और मंडी प्रधान अशोक परमार ने मिठाई खिलाकर किसानों के गेहूं की सरकारी खरीद शुरू कराई। अन्य ग्रामीण मंडियों में भी अब गेहूं की खरीद नियमित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि खरीद शुरू होने से राहत मिली है लेकिन अब जल्द उठान होनी जरूरी है ताकि उनके खातों में भुगतान आ सके। एक अप्रैल से मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी थी लेकिन बेमौसम बारिश और अधिक नमी के कारण फसल खुले आसमान के नीचे पड़ी रही। खरीद एजेंसियां रोजाना नमी की जांच कर रही थीं लेकिन खरीद शुरू नहीं हो पा रही थी। शुक्रवार को दोपहर बाद बोली लगने के साथ ही खरीद ने गति पकड़ी।
पहले ही दिन 210 किसानों का करीब 20 हजार क्विंटल गेहूं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने खरीदा। अधिकारियों का दावा है कि खरीद के साथ ही उठान भी नियमित रूप से की जाएगी। मंडी में ई-गेट पास के लिए सुबह से ही किसानों के ट्रैक्टरों की लंबी कतारें लगी रहीं। किसानों की सुविधा के लिए किसान केंद्र पर करीब 30 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जिससे 24 घंटे ई-गेट पास की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

झराई और भराई में भी जुटे रहे मजदूर
मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने के साथ ही झराई और भराई का कार्य भी तेज हो गया है। लंबे समय से खरीद शुरू न होने के कारण खाली बैठे मजदूरों को अब काम मिलने लगा है। रात के समय भी मंडी पूरी क्षमता से काम करेगी क्योंकि भराई और तुलाई का कार्य रात में किया जाएगा। मंडी में करीब ढाई हजार से अधिक मजदूरों का रोजगार इस खरीद सीजन से जुड़ा हुआ है।


भिवानी मंडी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से किसानों का 20 हजार क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद कराई गई है। मंडी में अब गेहूं की नियमित खरीद शुरू कर दी है। किसानों से भी अनुरोध किया जा रहा है कि वे अपनी फसल को मंडी में अच्छी तरह सुखाकर लाएं ताकि यहां आने के बाद उन्हें किसी तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। किसानों के लिए मंडी में विश्राम स्थल के अलावा पीने के पानी की भी व्यवस्था कराई गई है। -निरीक्षक उमेद सिंह, इंचार्ज मंडी खरीद एजेंसी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed