सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mohit Lakhlan secured All India Rank 2 in SSC CGL

Bhiwani News: एसएससी सीजीएल में मोहित लाखलाण ने ऑल इंडिया में हासिल की दूसरी रैंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Mohit Lakhlan secured All India Rank 2 in SSC CGL
मोहित लाखलान।
विज्ञापन
बहल (भिवानी) । गरवा गांव के युवा मोहित लाखलाण ने एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर दूसरी रैंक हासिल कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मोहित लाखलाण का जन्म 1 फरवरी 1999 को हुआ। जब वे 12वीं कक्षा में थे तब उनके पिता महेंद्र सिंह का निधन हो गया था।
Trending Videos

पिता का साया उठने के बाद उन्होंने कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई जारी रखी। उनकी माता सरिता देवी ने उनका पालन-पोषण करते हुए पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया। मोहित ने प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद आईआईटी मंडी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वर्ष 2025 में आयोजित एसएससी सीजीएल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया स्तर पर दूसरी रैंक हासिल की। इस सफलता के साथ उनका चयन जीएसटी इंस्पेक्टर पद के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed