फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   71,000 names excluded from the draft list

Palwal News: 71 हजार नाम प्रारूप सूची से बाहर, 1.67 लाख मामलों में विसंगतियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
71,000 names excluded from the draft list
31 जुलाई से 30 अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं दावा आपत्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत नूंह जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 24 जुलाई तक प्राप्त गणना प्रपत्रों के आधार पर पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए हैं। जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुए, उनके नाम प्रारूप सूची में शामिल नहीं किए गए। ऐसे मतदाताओं की संख्या 71,052 है, जबकि 1,67,251 मामलों में विभिन्न प्रकार की विसंगतियां सामने आई हैं। इन सभी मामलों में संबंधित मतदाताओं को नियमानुसार नोटिस जारी किए जाएंगे।
दो संतानों की उम्र में नाै माह से कम का अंतर जैसी विसंगतियां

विसंगतियों में नामों में त्रुटियां, पिता-पुत्र की आयु में 50 वर्ष तक का अंतर तथा मां-बाप के दो बच्चों की आयु में नौ माह से कम का अंतर शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल विसंगति मिलने के आधार पर किसी मतदाता का नाम सूची से नहीं हटाया गया है। सभी को दस्तावेज प्रस्तुत करने का पूरा अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिन पात्र नागरिकों के नाम प्रारूप सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, वे 31 जुलाई से 30 अगस्त तक दावा और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। नए मतदाता के रूप में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, किसी नाम पर आपत्ति के लिए फॉर्म-7 तथा विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 का उपयोग किया जा सकता है। आवेदन बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी अथवा वोटर्स पोर्टल के माध्यम से किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक सूची में नूंह के 1,85,744 मतदाता
ऐसे मतदाता जो अनमैप्ड है या जिनकी सूची में विसंगतियां है उन्हें एक अगस्त से ही नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीएलओ अपने-अपने बूथों पर ऐसे सभी मतदाताओं तक नोटिस पहुंचाएंगे, जिनके नाम सूची में शामिल नहीं हुए हैं या जिनके रिकॉर्ड में विसंगति पाई गई है। संबंधित मतदाता 28 सितंबर तक अपना जवाब और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर सकेंगे। जिले की नूंह विधानसभा में 3,981 अनमैप्ड व 56,260 विसंगति, फिरोजपुर झिरका में 4,583 अनमैप्ड व 57,507 विसंगति तथा पुनहाना विधानसभा में 4,302 अनमैप्ड व 53,401 विसंगति वाले मतदाता है, जिन्हें नोटिस दिए जाएंगे।

प्रारंभिक सूची में नूंह विधानसभा के 1,85,744 मतदाता, फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र के 2,22,210 मतदाता और पुन्हाना विधानसभा के 1,80,691 मतदाताओं को स्थान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed