फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Death threat to Dalit Sarpanch

Palwal News: दलित सरपंच को जान से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Death threat to Dalit Sarpanch
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
सदर थाना क्षेत्र के गांव फुलवाड़ी के सरपंच राहुल ने जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर थाना प्रभारी हरि किशन के अनुसार, सरपंच ने बताया कि 29 जुलाई की रात उनके मोबाइल पर एक कॉल कर आरोपी ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहे और एक साल के भीतर गोली मारने और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह धमकी गांव के संदीप ने अपने पिता रवि के कहने पर दी है। उन्होंने अपनी जान और परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी। पुलिस ने रिकॉर्डिंग की जांच के बाद प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed