फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   ACB nabs SDM office computer operator.

Palwal News: एसडीएम ऑफिस के कंप्यूटर ऑपरेटर को एसीबी ने दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
ACB nabs SDM office computer operator.
करहेड़ा सरपंच रिश्वत प्रकरण में कार्रवाई, 6 अगस्त को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। ग्राम पंचायत करहेड़ा के सरपंच रामपाल से जुड़े कथित रिश्वत प्रकरण में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), गुरुग्राम ने एसडीएम कार्यालय फिरोजपुर झिरका में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर जुबैर को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के विस्तृत शपथ-पत्र दाखिल करने के निर्देश के बाद हुई है। मामले की अगली सुनवाई 6 अगस्त को होगी।

2022 में निर्वाचित सरपंच रामपाल के विरुद्ध चुनाव में उपविजेता रहे राजबीर ने उनकी शैक्षणिक योग्यता को लेकर एसडीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि अक्टूबर 2024 में जुबैर ने एसडीएम के माध्यम से जांच सरपंच के पक्ष में कराने के नाम पर सात लाख रुपये की रिश्वत मांगी। आरोप है कि तीन माह तक राशि अपने पास रखने के बावजूद जांच में कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद सरपंच ने अपनी रकम वापस मांगी और इसकी सूचना एसीबी को दी।
विज्ञापन


इसके बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत करहेड़ा के पंचायत सचिव हसीन को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बाद में इसी मामले में सरपंच रामपाल को भी आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया। सरपंच रामपाल की ओर से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दायर याचिका में जुबैर पर रिश्वत की राशि अपने पास रखने का आरोप लगाया गया। इस पर हाईकोर्ट ने एसपी, विजिलेंस/एसीबी सहित संबंधित अधिकारियों को विस्तृत शपथ-पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए। याचिका में यह भी उल्लेख किया गया कि इससे पहले भी जुबैर को आरोपी बनाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिस पर अदालत ने संबंधित अधिकारियों को प्रतिवेदन का निस्तारण करने के निर्देश दिए थे। एसीबी के इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed