फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Accused thief arrested; money recovered.

Palwal News: चोर का आरोपी गिरफ्तार, रुपये बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Accused thief arrested; money recovered.
पलवल। होडल थाना क्षेत्र में बंद मकान में हुई चोरी के मामले में सीआईए स्टाफ पलवल ने कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान जतिन उर्फ पिस्तौल, निवासी भगतजी कॉलोनी के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर चोरी की रकम में से आठ हजार रुपये बरामद हुएए हैं। क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि होडल की कृष्णा कॉलोनी निवासी अंशु ने शिकायत दी थी कि 11 से 14 जून के बीच वह अपने मायके गई हुई थीं। इसी दौरान चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर अलमारी से 1.75 लाख रुपये नकद, जेवरात और कपड़े चोरी कर लिए थे। मामले में थाना होडल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में पहले ही एक किशोर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जांच के आधार पर जतिन उर्फ पिस्तौल को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड पूरा होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से पांच आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article