{"_id":"6a6202c96a90ab4df7017438","slug":"action-against-e-cigarettes-and-foreign-cigarettes-raids-conducted-on-two-shops-palwal-news-c-26-1-fbd1021-75587-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: ई और विदेशी सिगरेट के खिलाफ कार्रवाई, दो दुकानों पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: ई और विदेशी सिगरेट के खिलाफ कार्रवाई, दो दुकानों पर छापेमारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईटी-5 व सेक्टर-28 में मारी रेड, 130 से अधिक प्रतिबंधित ई-सिगरेट और 100 से ज्यादा विदेशी सिगरेट पैकेट बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। पुलिस की अपराध शाखा और स्वास्थ्य विभाग की कोटपा टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित ई-सिगरेट और विदेशी सिगरेट बेचने वाले दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने थाना एसजीएम नगर क्षेत्र में की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एनआईटी-4 और एनआईटी-5 चौक के पास पान की दुकान चलाने वाला हिमालय उर्फ हन्नी भाटिया प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट और ई-सिगरेट बेच रहा है। सूचना के बाद डिप्टी सीएमओ डॉ. मानसिंह के नेतृत्व में कोटपा टीम को साथ लेकर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान दुकान से विभिन्न ब्रांडों की 81 प्रतिबंधित ई-सिगरेट तथा 90 पैकेट विदेशी सिगरेट बरामद हुए। वहीं अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने थाना सेक्टर-31 क्षेत्र के सेक्टर-28 हुड्डा मार्केट में की। यहां किराना दुकान संचालक जिसान के प्रतिबंधित ई-सिगरेट और विदेशी सिगरेट बेचने की सूचना मिली थी। पुलिस और कोटपा टीम ने संयुक्त छापेमारी कर दुकान से 39 प्रतिबंधित ई-सिगरेट तथा 10 पैकेट विदेशी सिगरेट बरामद किए।
दोनों आरोपियों के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम-2019 की धारा 7 व 8 तथा सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 धारा 20 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।