{"_id":"6a62008ce34da23674033fd1","slug":"death-of-eight-month-pregnant-married-woman-under-suspicious-circumstances-palwal-news-c-26-1-fbd1021-75578-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: आठ महीने की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: आठ महीने की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता ने पति समेत ससुराल के पांच लोगों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सूरजकुंड थाना क्षेत्र की ग्रीनफील्ड कॉलोनी में आठ महीने की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
नई दिल्ली के गगन विहार निवासी शिव नारायण कामत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी नमिता की शादी 20 नवंबर 2025 को ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी रंजीत चौधरी से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी में अपनी क्षमता से बढ़कर सोने-चांदी के जेवर, घरेलू सामान और करीब सात लाख रुपये नकद दिए थे। बावजूद शादी के बाद से पति, सास, ससुर और देवर लगातार कार और पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे।
शिकायत के अनुसार मांग पूरी न होने पर नमिता के साथ मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक प्रताड़ना की जाती थी। दो बार उसे घर से भी निकाल दिया गया था। परिजनों ने कई बार समझौते का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि नमिता ने अपने पति के अन्य महिलाओं से संबंध होने की जानकारी दी थी और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।
विज्ञापन
शिकायत के मुताबिक, 21 जुलाई को नमिता ने अपनी मां से फोन पर बात करते हुए खुद को परेशानी में बताया तथा पिता और भाई को मिलने भेजने की बात कही। अगले दिन सुबह ससुराल पक्ष की ओर से फोन कर बताया गया कि नमिता की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल लाया गया है। परिजन सेक्टर-31 स्थित अस्पताल पहुंचे तो नमिता मृत अवस्था में मिली। परिजनों का आरोप है कि उसके गले पर फंदे के निशान थे और वह आठ माह की गर्भवती थी।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने कहा कि सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतका के पिता की लिखित शिकायत के आधार पर सूरजकुंड थाना में पति रंजीत चौधरी, ससुर विजय कांत चौधरी, सास बुच्ची चौधरी तथा देवर चरनजीत चौधरी और संजीत चौधरी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर शाम को पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।