{"_id":"6a6d04bce1a6b60cea097244","slug":"action-will-be-taken-against-sale-and-use-of-chinese-manjha-palwal-news-c-24-1-pal1005-126538-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
जिले में चाइनीज मांझे की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को चाइनीज मांझे के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
एसपी ने कहा कि पतंगबाजी में इस्तेमाल होने वाला नायलॉन, प्लास्टिक या कांच लेपित मांझा मानव जीवन के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए भी बेहद खतरनाक है। इसकी चपेट में आने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के घायल होने के साथ ही पक्षियों की जान जाने का खतरा बना रहता है। वहीं, बिजली की लाइनों से टकराने पर यह मांझा करंट लगने जैसी गंभीर घटनाओं का कारण बन सकता है।
उन्होंने बताया कि चाइनीज मांझा बेचने, खरीदने, रखने या उपयोग करने वालों के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने दुकानदारों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित मांझे की बिक्री न करें। साथ ही अभिभावकों से बच्चों को इसके खतरों के प्रति जागरूक करने और पारंपरिक सूती धागे का इस्तेमाल करने की अपील की गई है। पुलिस ने सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिलाया है।