सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Anti Narcotics Cell arrests prize arms supplier from Madhya Pradesh

Palwal News: एंटी नारकोटिक्स सेल ने मध्य प्रदेश से इनामी हथियार सप्लायर धरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Anti Narcotics Cell arrests prize arms supplier from Madhya Pradesh
विज्ञापन
हरियाणा, राजस्थान और मेवात क्षेत्र में अवैध हथियारों की खेप भेजने का है मास्टरमाइंड
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। एंटी नारकोटिक्स सेल ने हथियार तस्करी के मुख्य स्रोत और पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश किस्मत सिंह को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा, राजस्थान और मेवात क्षेत्र में अवैध हथियारों की खेप भेजने का मास्टरमाइंड माना जा रहा है।
एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी निरीक्षक विश्व गौरव की टीम ने 12 मई को मध्य प्रदेश के जिला बुरहानपुर में छापा मारा। वहां से किस्मत सिंह को गिरफ्तार किया है। जिस पर जिला पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। प्रभारी ने बताया कि किस्मत सिंह ही वह मुख्य कड़ी है जो इन हथियारों का बड़े स्तर पर सप्लाई सुनिश्चित करता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क के तार और कहां जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह आरोपी तक पहुंची पुलिस

हथियार तस्करी के इस बड़े नेटवर्क का खुलासा तब हुआ जब बीते वर्ष 20 मई को केएमपी एक्सप्रेस वे स्थित मिडकोला कट के पास नाकाबंदी के दौरान नूंह के रहने वाले इकलास उर्फ ईका को भारी मात्रा में हथियारों के साथ पकड़ा गया था। उस समय पुलिस ने उसकी ब्रेजा गाड़ी से 10 पिस्तौल, पांच कट्टे, 10 जिंदा कारतूस और 12 अतिरिक्त मैगजीन बरामद की थी। पूछताछ के दौरान इकलास ने खुलासा किया था कि वह ये हथियार महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश सीमा से लाया था और इन्हें मेवात सहित हरियाणा व राजस्थान में सप्लाई किया जाना था। इसके बाद पुलिस ने नूंह के रहने वाले यायाहा को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed