{"_id":"6a05cd3cc60dd0c6a7047253","slug":"marathon-for-girls-will-be-held-on-23rd-may-minister-of-state-for-sports-will-inaugurate-it-palwal-news-c-24-1-pal1005-124142-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: 23 मई को होगी छात्राओं की मैराथन, खेल राज्य मंत्री करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: 23 मई को होगी छात्राओं की मैराथन, खेल राज्य मंत्री करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
14 से 18 वर्ष आयु वर्ग की छात्राएं ले सकेंगी भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
जिले में बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से 23 मई को 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं की मैराथन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से एनजीओ वी. सत्या फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस मैराथन में हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मैराथन सुबह 6:30 बजे सेक्टर-2 स्थित सामुदायिक भवन से शुरू होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पर समाप्त होगी। एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह ने संबंधित विभागों की बैठक लेकर आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने युवाओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। एसडीएम ने कहा कि मैराथन का उद्देश्य बेटियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देना है।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं हिस्सा लेंगी और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को भी मजबूती देगा। प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल और साफ-सफाई को लेकर विशेष तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग को रूट पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम और एंबुलेंस तैनात करने के आदेश दिए गए हैं।
Trending Videos