{"_id":"6a662ccb4184fdcb110d0bbb","slug":"atal-bihari-vajpayee-ai-holobox-launched-palwal-news-c-340-1-del1011-147672-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: अटल बिहारी वाजपेयी का एआई होलोबॉक्स लॉन्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: अटल बिहारी वाजपेयी का एआई होलोबॉक्स लॉन्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री संग्रहालय में रविवार को भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, नेतृत्व और योगदान को नए तकनीकी माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए एआई होलोबॉक्स का भी शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का आयोजन तीन मूर्ति भवन स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय के फ्रीडम एंड यूनिटी गैलरी और अनुभूति जोन में किया गया। प्रदर्शनी में कारगिल युद्ध (1999) से जुड़े दुर्लभ माइक्रोफिल्म, अभिलेखीय वीडियो, ऐतिहासिक तस्वीरें और शहीद सैनिकों के व्यक्तिगत पत्र प्रदर्शित किए गए। इन दस्तावेजों के माध्यम से युद्ध की परिस्थितियों और भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस को दर्शाया गया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के परिवार के सदस्य रंजन भट्टाचार्य और नमिता भट्टाचार्य विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। पत्रकार रजत शर्मा ने भी समारोह में भाग लिया।