फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Ban on the entry of heavy vehicles into Nuh on August 3.

Palwal News: 3 अगस्त को नूंह में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Ban on the entry of heavy vehicles into Nuh on August 3.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। 3 अगस्त को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए नूंह पुलिस ने भारी वाहनों के लिए विशेष रूट डायवर्जन एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान जिले में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा तथा वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करने की अपील की गई है।


एडवाइजरी के अनुसार अलवर से सोहना और गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहन फिरोजपुर झिरका के अंबेडकर चौक से मुंबई एक्सप्रेस-वे और केएमपी रेवासन मार्ग से गुजरेंगे। इसी प्रकार गुरुग्राम, सोहना, तावडू, पलवल, होडल और अलीगढ़ से अलवर जाने वाले वाहनों को भी मुंबई एक्सप्रेस-वे और केएमपी के रास्ते भेजा जाएगा। पुलिस ने कहा कि पलवल, होडल, अलीगढ़, जयपुर, पुन्हाना, गुरुग्राम और तावडू से नूंह आने वाले भारी वाहन ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा समाप्त होने के बाद ही जिले में प्रवेश करें। अन्य सभी स्थानों से आने वाले भारी वाहनों पर भी यही व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed