{"_id":"6a6e323dc220064e53018901","slug":"bjp-is-shying-away-from-accountability-sanjay-dutt-palwal-news-c-25-1-mwt1001-114178-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जवाबदेही से भाग रही, जनता के मुद्दे पर संघर्ष रहेगी जारी : संजय दत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जवाबदेही से भाग रही, जनता के मुद्दे पर संघर्ष रहेगी जारी : संजय दत्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठकों में सरकार पर तीखे हमले
महिलाओं के आरक्षण, दलित योजनाओं और छात्रों के मुद्दे पर भाजपा को घेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रभारी संजय दत्त के मार्गदर्शन और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को नूंह जिला कांग्रेस कमेटी तथा जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र नूंह, पुन्हाना और फिरोजपुर झिरका की संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाहिदा खान, विधायक आफताब अहमद, विधायक मामन खान, सभी ब्लॉक अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संजय दत्त ने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक जवाबदेही से बचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संसद में विपक्ष देश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर जवाब मांग रहा है, लेकिन सरकार जवाब देने से बच रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों पर हुई गोलीबारी और लाठीचार्ज पर सरकार को देश के सामने स्पष्ट स्थिति रखनी चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनहित के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है और कहा कि कांग्रेस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर जनता की आवाज उठाएगी तथा सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी।
विज्ञापन
चंदा चोरी के मामले में भी पारदर्शिता नहीं
संजय दत्त ने यह भी आरोप लगाया कि राम मंदिर से जुड़े चंदा चोरी के मामले में भी पारदर्शिता नहीं बरती जा रही। उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने लाने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। महिलाओं को आरक्षण देने के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार की नीयत और तैयारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल घोषणाएं पर्याप्त नहीं हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर दलितों, गरीबों और वंचित वर्गों के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अंबाला में डॉ. भीमराव आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना में सामने आया कथित करोड़ों रुपये का घोटाला सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेशभर में गरीबों के अधिकार, दलित कल्याण योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार, छात्रों के हित, महिलाओं के सम्मान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही जैसे मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।