{"_id":"6a763ed992bd578501034d42","slug":"braj-mandal-yatra-demand-to-hold-it-under-local-supervision-palwal-news-c-25-1-mwt1001-114353-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रजमंडल यात्रा : अगले साल स्थानीय निगरानी में निकालने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रजमंडल यात्रा : अगले साल स्थानीय निगरानी में निकालने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी-एसपी ने जिला समन्वय समिति के सदस्यों का जताया आभार
दिवाली-ईद पर दोनों समुदाय मिलकर मनाएंगे खुशियां
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। 3 अगस्त को जिले में सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर शुक्रवार को जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। उपायुक्त अखिल पिलानी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने समिति के सदस्यों को आमंत्रित कर यात्रा के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए उनका आभार जताया। दोनों अधिकारियों ने कहा कि यात्रा की सफलता प्रशासन के साथ-साथ जिले के सभी समुदायों के लोगों की सामूहिक भागीदारी का परिणाम है।
बैठक में समिति के सदस्यों ने भी यात्रा को सफल आयोजन बताते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया। सदस्यों ने कहा कि पिछली घटना के बाद आपसी विश्वास में जो कमी आई थी, वह इस बार लोगों के सहयोग से काफी हद तक मजबूत हुई है। उन्होंने आग्रह किया कि अगले वर्ष यात्रा स्थानीय लोगों की निगरानी और सहयोग से निकाली जाए, ताकि इसे भाईचारे की बड़ी मिसाल बनाया जा सके।
उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा, स्वागत द्वार और सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। हिंदू-मुस्लिम समाज, व्यापारी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, पंच-सरपंचों और ग्रामीणों ने मिलकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन
पूर्व खेल मंत्री कुंवर संजय सिंह ने कहा कि इस बार दिवाली और ईद के अवसर पर जिला प्रशासन के सहयोग से दोनों समुदायों का संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें दोनों समुदाय मिलकर अपनी खुशियां साझा करेंगे। बैठक के दौरान दोनों समुदायों के प्रमुख लोगों ने उपायुक्त अखिल पिलानी और एसपी डॉ. अर्पित जैन को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि नूंह की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सद्भाव ने एक बार फिर पूरे प्रदेश के सामने सकारात्मक संदेश दिया है।