फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Demand to create 1,527 new posts

Palwal News: 1,527 नए पद सृजित करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Demand to create 1,527 new posts
- मेडिकल कर्मचारी संघ ने विधायक आफताब अहमद को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नल्हड़ में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने तथा मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मेडिकल कर्मचारी संघ ने आवाज बुलंद की है। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को विधायक चौधरी आफताब अहमद से मुलाकात कर मेडिकल कॉलेज में हरियाणा सरकार द्वारा हाल ही में स्थापित किए गए अन्य मेडिकल कॉलेजों की तर्ज पर 1,527 नए पद सृजित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। विधायक ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को संबंधित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।

कर्मचारी संघ का कहना है कि नूंह स्थित मेडिकल कॉलेज जिले ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लाखों लोगों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। मरीजों की संख्या और अस्पताल पर बढ़ते कार्यभार के अनुपात में पर्याप्त चिकित्सकीय, पैरामेडिकल और अन्य स्टाफ की उपलब्धता बेहद जरूरी है। कर्मचारियों की कमी का सीधा असर मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed