सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Breaking car windows and stealing cash and goods

Palwal News: कारों के शीशे तोड़कर नकदी व सामान उड़ाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
Breaking car windows and stealing cash and goods
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 में अलग-अलग तीन मामलों में बदमाशों ने पार्किंग में खड़ी कारों को निशाना बनाते हुए लाखों का सामान चोरी कर लिया। बुधवार को पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्ली निवासी संचित गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह एक मई को केशव आईटी पार्क स्थित स्टोर के सामने कार खड़ी कर भोजन करने गए थे। वापस लौटने पर कार का पिछला शीशा टूटा मिला और अंदर रखा लैपटॉप, मोबाइल फोन, चार्जर, हेडफोन, बटुआ, ड्राइविंग लाइसेंस आदि गायब थे।
Trending Videos

वहीं, गुरुग्राम निवासी साहिल बंसल ने बताया कि कार खड़ी कर नोएडा के होटल में खाने गया था। देर रात लौटने पर कार का शीशा टूटा मिला। कार में तलाश करने पर लैपटॉप, मैकबुक प्रो, करीब 53 हजार रुपये आदि गायब थे। वहीं, ग्वालियर निवासी साहिल बंसल ने बताया कि भूटानी परिसर के बाहर कार खड़ी की थी। लौटने पर कार का शीशा टूटा मिला। तलाश के दौरान 53 हजार रुपये नकद और अन्य सामान गायब थे। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि जांच जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed