सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Married Woman Commits Suicide Due to Harassment by Husband

चंचल न कर पाई बर्दाश्त: पति और उसके दोस्तों की न सह सकी ज्यादती, लगाई फांसी, पिता ने बताया 12 मई को क्या हुआ

संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: Akash Dubey Updated Thu, 14 May 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार

20 वर्षीय विवाहिता चंचल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता की शिकायत पर पति समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Married Woman Commits Suicide Due to Harassment by Husband
महिला ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के पलवल शहर की कैलाश नगर कॉलोनी में 20 वर्षीय विवाहिता ने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने पति सन्नी और उसके दो साथियों पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Trending Videos

गांव अलालपुर निवासी आजाद सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी चंचल ने करीब एक वर्ष पहले अपनी मर्जी से गांव निवासी सन्नी के साथ आर्य समाज मंदिर शाहुपुरा में विवाह किया था। शादी के बाद दोनों कैलाश नगर में किराये के मकान में रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 12 मई को सन्नी ने चंचल के साथ मारपीट की। इससे परेशान होकर उसकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के समय सन्नी के साथ दो अन्य युवक भी मौजूद थे। सूचना मिलने पर डायल-112 के माध्यम से पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कराया। 

सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। कैंप थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी सन्नी और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कैंप थाना प्रभारी अश्विनी का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed