{"_id":"6a05c4755b9d916aed0894c3","slug":"action-will-be-taken-if-drinking-water-and-sewer-connections-are-not-regularized-palwal-news-c-24-1-pal1006-124143-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पेयजल व सीवर कनेक्शन नियमित नहीं कराए तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पेयजल व सीवर कनेक्शन नियमित नहीं कराए तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसडीओ ने कहा- 31 मई के बाद अवैध कनेक्शन काटने का अभियान होगा तेज
हथीन। जन स्वास्थ्य विभाग ने बिना वैध कनेक्शन के चल रहे पेयजल एवं सीवर कनेक्शनों के धारकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का फैसला लिया है। विभाग के एसडीओ त्रिलोक चंद मंगला ने बताया कि 31 मई के बाद अवैध कनेक्शन काटने का अभियान तेज किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने बिना सिक्योरिटी के पेयजल कनेक्शन लगवाए हुए हैं। ऐसे लोग अपने अपने कनेक्शनों को नियमित करा सकते हैं। संबंधित लोग सीएससी पर जाकर सरल पोर्टल के माध्यम से निर्धारित सिक्योरिटी की राशि जमा कराकर कनेक्शन नियमित करा सकते हैं। एक मुश्त 1550 रुपये की राशि जमाकर कनेक्शन नियमित करा सकते हैं। यदि एकमुश्त पैसा जमा नहीं करा पा रहे हैं तो दस रुपए जमा करके भी नियमित कनेक्शन ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब शहर के सभी पेयजल कनेक्शनों पर मीटर लगाए जाएंगे। मीटर के अनुसार ही बिल आया करेगा। उन्होंने शहर के लोगों से लोगों से अपील की है कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत कनेक्शन नियमित करा लें। विभाग के जूनियर इंजीनियर योगेंद्र शर्मा ने बताया कि विभाग को अवैध कनेक्शनों से भारी राजस्व घाटा उठाना पड़ रहा है। अब जन स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसने का निर्णय लिया है। संवाद
Trending Videos