{"_id":"6a05c5260f0151cfef0265f3","slug":"speeding-bike-hits-haryana-police-jawan-condition-critical-palwal-news-c-24-1-pal1006-124132-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: तेज रफ्तार बाइक ने हरियाणा पुलिस के जवान को मारी टक्कर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: तेज रफ्तार बाइक ने हरियाणा पुलिस के जवान को मारी टक्कर, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, नूंह निवासी पुलिसकर्मी पलवल में हैं तैनात,
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा पुलिस में तैनात एक जवान ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए। जिला समन स्टाफ में तैनात एक सिपाही को तेज गति और लापरवाही से आ रही एक बाइक ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी को गंभीर चोटें आई हैं। गदपुरी थाना पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नूंह जिले के गुबराडी गांव के रहने वाले अय्यूब खान हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं और वर्तमान में पलवल में समन स्टाफ में तैनात हैं। दस मई की सुबह वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अल्लिका गांव में सरकारी नोटिस देने गए थे। सुबह करीब 10ः30 बजे जब वह सरकारी नोटिस देकर वापस पलवल लौट रहे थे, उसी दौरान एक अज्ञात चालक अपनी मोटरसाइकिल को बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाता हुआ आया।
आरोपी ने अय्यूब खान की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अय्यूब खान के सीधे पैर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद उनके परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में दाखिल कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी कुलदीप का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending Videos