{"_id":"6a3bc3ed0b864be503048e1b","slug":"case-registered-against-six-people-over-allegations-of-barging-into-a-house-assault-and-opening-fire-palwal-news-c-24-1-pal1005-125304-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: घर में घुसकर मारपीट, फायरिंग का आरोप, छह के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: घर में घुसकर मारपीट, फायरिंग का आरोप, छह के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव अगवानपुर का मामला, गर्भवती के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी का भी आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
गांव अगवानपुर में घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने पिस्टल से फायर करने की भी कोशिश की, लेकिन पिस्टल तीन बार मिस हो गई। इसके बाद आरोपी ने पिस्टल की बट से हमला कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव अगवानपुर निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को करीब शाम 6:15 बजे सोनू, मोनू, राधा, योगेश, देविंदर और कृष्णा ने उसके घर पर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि सोनू ने घर में घुसते ही पिस्टल निकालकर हमला करने की कोशिश की। बाद में उसके चेहरे पर पिस्टल की बट से वार किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके छोटे भाई की गर्भवती पत्नी के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी की, जबकि उसकी मां के पैर में ईंट मार दी। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई है।
शहर थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि जांच में घायलों की एमएलआर रिपोर्ट में चोटें दर्ज मिली हैं। पुलिस ने आरोपों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।