फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Congress took the pulse of the organization in the district

Palwal News: जिले में कांग्रेस ने टटोली संगठन की नब्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Congress took the pulse of the organization in the district
हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह ने दिए बूथ मजबूत करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल। हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पलवल पहुंचकर जिला कांग्रेस संगठन की समीक्षा की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दोनों नेताओं ने विधानसभावार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर संगठन की जमीनी स्थिति का फीडबैक लिया।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरियाणा प्रभारी संजय दत्त का पलवल आगमन पर फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता ओमेक्स सिटी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर मंथन किया।
विज्ञापन


संजय दत्त ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस में अनुशासन सबसे अहम है। संगठन का हित व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क अभियान और भाजपा सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर भी कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे प्रदेश में अभियान चला रही है। जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने भरोसा दिलाया कि जिले में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। बैठक में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article