सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Cross voting for the development of the area, not for personal gain: Israel Chaudhary

व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, इलाके के विकास के लिए की क्रॉस वोटिंग : इसराईल चौधरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Cross voting for the development of the area, not for personal gain: Israel Chaudhary
विज्ञापन
हथीन विधायक ने कहा- कांग्रेस में रहकर इलाके का विकास नहीं कर पा रहा
Trending Videos

हथीन। राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने वाले हथीन के विधायक मोहम्मद इसराईल चौधरी ने कहा है कि व्यक्तिगत लाभ के लिए इलाके के विकास के लिए क्रॉस वोटिंग की है। विधायक चौधरी गांव उटावड़ में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहकर वे इलाके का विकास नहीं करा पा रहे थे। चुनाव के दौरान जो वायदे किए गए उन्हें भी पूरा नहीं करा पा रहे थे।
विधायक ने कहा कि अब सरकार के साथ सहयोग कर इलाके में विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में विधायकों एवं आम आदमी का कोई सम्मान नहीं है। वे स्वाभिमान से समझौता नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अब आम जनता है। इलाके के लोग जो भी दिशा निर्देश आदेश देंगे उसके अनुरूप समय आने पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में तानाशाही है। स्थानीय नेतृत्व को बिना विश्वास में लिए केंद्रीय नेतृत्व फैसले ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संपूर्ण इलाका ही उनका परिवार है। इलाके को विश्वास में लेकर ही भविष्य के फैसले लिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि 5 अगस्त 2024 को विधानसभा चुनाव से पूर्व एक दलबदलू नेता को पार्टी में शामिल किया गया। यह सब उनकी टिकट काटने का षड्यंत्र था। उसी समय से कांग्रेस के साथ उनके मतभेद एवं मनभेद बन गए थे। इस बारे में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं उनके पुत्र दीपेंद्र सिंह हुड्डा को भी सूचित किया गया था। उन्होंने कहा कि उक्त दलबदलू नेता ने चुनाव में कांग्रेस का विरोध किया। उन्होंने कहा कि अब भविष्य में कांग्रेस टिकट पर चुनाव नही लडेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed