फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Deadline expires, but drainage plan remains incomplete.

Palwal News: डेडलाइन खत्म, लेकिन जल निकासी की योजना अधूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Deadline expires, but drainage plan remains incomplete.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। बारिश का मौसम शुरू हो चुका है, लेकिन गांव बलई में जल निकासी योजना अब भी अधूरी पड़ी है। 15 जुलाई तक पूरा होने वाला कार्य तय समय सीमा पार करने के बाद भी पूरा नहीं हो सका। न पाइपलाइन पूरी तरह बिछी और न ही तीनों मोटर चालू हो सकीं। ऐसे में किसानों को डर सता रहा है कि यदि तेज बारिश हुई तो खेतों में जलभराव से उनकी महीनों की मेहनत पलभर में बर्बाद हो सकती है।

करीब 1.17 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत इस योजना का उद्देश्य गांव का पानी तीन मोटरों के माध्यम से बनारसी नहर में छोड़कर जलभराव की स्थायी समस्या का समाधान करना था। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि इस बार बारिश से पहले व्यवस्था चालू हो जाएगी, लेकिन विभागीय देरी ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते योजना पूरी नहीं हुई तो बारिश का पानी खेतों में भर जाएगा और फसलों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन


सरपंच इरफान ने कहा कि लंबे प्रयासों के बाद इस योजना को मंजूरी मिली थी, लेकिन समय पर काम पूरा न होने से पूरे गांव में निराशा और आक्रोश है। ब्लॉक पार्षद जुनैद खान ने संबंधित विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अब युद्ध स्तर पर काम कर तीनों मोटरों को तुरंत चालू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सिंचाई विभाग के जेई आरिश ने बताया कि मुख्य निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। केवल बिजली एवं तकनीकी कनेक्शन शेष है, जिसे जल्द पूरा कर जल निकासी व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed