{"_id":"698b3984a38bfe38fc0f7ea6","slug":"deadly-attack-on-dismissed-head-constable-and-nephew-condition-critical-palwal-news-c-24-1-pal1005-121658-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बर्खास्त हेड कांस्टेबल और भतीजे पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बर्खास्त हेड कांस्टेबल और भतीजे पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
पलवल।
हरियाणा पुलिस से बर्खास्त हेड कांस्टेबल और उसके भतीजे पर पारोली गांव के पास सोमवार शाम को जानलेवा हमला कर लूटने का मामला सामने आया है। हमले में चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मूल रूप से नारनौल के रहने वाले बहादुर ने बताया कि वे अपनी बहन से मिलने आए थे। वापसी के दौरान पारोली गांव के पास अचानक छह-सात युवकों ने रोककर लाठी-डंडों और रॉड से हमला किया। आरोपितों ने उनकी सोने की दो अंगूठी और चेन लूट ली और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित और उनके भतीजे को राहगीरों की मदद से जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। बहादुर ने कहा कि वह हमलावरों को नहीं पहचानते। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन