{"_id":"6a6d034ce3a3e569fe0af7db","slug":"draft-electoral-rolls-for-assembly-constituencies-published-palwal-news-c-25-1-mwt1001-114161-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 71052 मतदाताओं के नाम प्रारुप मतदाता सूची में शामिल नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नूंह जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि 24 जुलाई तक प्राप्त गणना प्रपत्रों के आधार पर पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुए, उनके नाम प्रारूप सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। ऐसे मतदाताओं की संख्या 71,052 है, जबकि 1,67,251 विसंगति वाले मामलों की पहचान की गई है। संबंधित मतदाताओं को नियमानुसार नोटिस जारी किए जाएंगे।
उपायुक्त ने बताया कि जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में शामिल नहीं हुआ है, वे 31 जुलाई से 30 अगस्त तक दावा एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं। नए नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, आपत्ति के लिए फॉर्म-7 तथा संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरकर बीएलओ, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी या वोटर्स पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में अवश्य जांचने तथा बीएलओ को सहयोग देने की अपील की।