{"_id":"6a6d03b21c7f72bc4908ea31","slug":"employees-accuse-dipro-of-harassment-palwal-news-c-24-1-pal1005-126546-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: डीआईपीआरओ पर कर्मचारियों ने लगाए उत्पीड़न के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: डीआईपीआरओ पर कर्मचारियों ने लगाए उत्पीड़न के आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के कर्मचारियो ने जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (डीआईपीआरओ) पर मानसिक उत्पीड़न, अभद्र व्यवहार और पद के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। कर्मचारियों ने जांच कर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कर्मचारियों का आरोप है कि तकनीकी और फील्ड स्टाफ से सेवादार का काम लिया जाता है तथा देरी होने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी जाती है। कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि अवकाश लेने पर भी उन्हें नोटिस जारी किए जाते हैं। उन पर पूर्व सैनिक कर्मचारी से बाथरूम साफ कराने और बर्तन धुलवाने का भी आरोप है। शिकायत की प्रतिलिपि महानिदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उपायुक्त पलवल और एसीएस, जनसंपर्क विभाग को भी भेजी गई है।
कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि डीआईपीआरओ कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी रंजीत सिंह की पत्नी लक्ष्मी की शिकायत प्राप्त हुई हैं। शिकायत में मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
कोट
मैंने बीपीडब्ल्यू कॉमन कैडर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रंजीत सिंह से केवल पानी मांगा था। मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। मुझे जानबूझकर फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।
-डीआईपीआरओ