सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Every accident will be audited, if negligence is found, FIR will be filed against officials: DC

हर दुर्घटना का होगा ऑडिट, लापरवाही मिलने पर अधिकारियों पर होगी प्राथमिकी : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Every accident will be audited, if negligence is found, FIR will be filed against officials: DC
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक में डीसी ने दिए निर्देश
Trending Videos

फरवरी माह में यातायात पुलिस ने काटे 3.46 करोड़ रुपये के चालान
संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिला सचिवालय में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की मासिक समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि हर सड़क दुर्घटना का प्रोपर ऑडिट कर उसके कारणों का पता लगाया जाए। इसके साथ ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। इस अवसर पर एसपी, एडीसी, एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि फरवरी 2026 में 15 हजार 934 वाहनों के चालान किए गए। इनमें 195 वाहन इंपाउंड किए गए और कुल 3 करोड़ 46 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और ट्रैफिक लाइटों को सही ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। उपायुक्त ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए अधिकारियों को संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सड़क पर गड्ढों या एजेंसी की लापरवाही के कारण दुर्घटना होती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ धारा 304 के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान कर वहां विशेष उपाय करने के निर्देश दिए गए। संबंधित एजेंसियों को स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड, रोड मार्किंग, अवैध कट बंद करने और रोड साइड रेलिंग लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही अवैध अतिक्रमण, होटल और ढाबों को हटाने पर भी जोर दिया गया।

स्कूल वाहनों की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन ने दिखाई सख्ती

स्कूल वाहनों की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन ने सख्ती दिखाई। उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे केवल मानकों पर खरे उतरने वाले वाहनों का ही संचालन करें। वाहनों की फिटनेस अपडेट रखें और चालकों का नियमित मेडिकल परीक्षण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article