{"_id":"68c5afa149deec89670e921d","slug":"government-should-give-compensation-of-rs-50000-for-crop-loss-devendra-palwal-news-c-24-1-gr11004-117750-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों के नुकसान पर 50 हजार का मुआवजा दे सरकार : देवेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों के नुकसान पर 50 हजार का मुआवजा दे सरकार : देवेंद्र
विज्ञापन

विज्ञापन
जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बोले, भाजपा ने किसानों के साथ अन्याय किया तो पार्टी करेगी विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह सौरोत ने क्षेत्र में बारिश व बाढ़ से प्रभावित फसलों का 30 से 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ अन्याय किया तो प्रदेश स्तर पर पार्टी विरोध करेगी। उन्होंने सरकार से प्रभावित लोगों के लिए पर्याप्त राहत राशि देने की मांग की है।
शनिवार को नेशनल हाईवे पर स्थित रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह सौरोत ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए घोषित सहायता राशि बहुत कम है। उन्होंने कहा कि इतनी कम राहत राशि से प्रभावित किसानों और मजदूरों को हुए नुकसान की भरपाई करना मुश्किल है। सौरोत ने मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार से मांग करते हुए कहा बारिश व बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों के लिए प्रति एकड़ 30 से 50 हजार रुपये मुआवजा व इसके अलावा घरों, दुकानों, गलियों और खेतों में भरे पानी की निकासी का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए। संगठन ने दुधारू पशु और अन्य पशुओं की मौत होने तथा मकान ढह जाने की स्थिति में सहायता राशि बढ़ाने की भी मांग की। जजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि परिवारों में इस आपदा के कारण किसी सदस्य की मौत हुई है, उन्हें तत्काल 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। इस अवसर पर हेतराम चौधरी, राजेश अग्रवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहेते

Trending Videos