सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   International Women's Day celebrated in ITI

Palwal News: आईटीआई में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
International Women's Day celebrated in ITI
विज्ञापन
पलवल।
Trending Videos

आईटीआई में महिला दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नेशनल अवार्डी बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रियंका तेवतिया मुख्य अतिथि रही। उन्होंने कहा कि यह दिवस महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता की भावना अपनाएं और समाज को सशक्त बनाने में योगदान दें। साथ ही सशक्तिकरण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को क्रमशः 2100, 1100 और 750 रुपये की प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजी जाएगी। विजेताओं को प्रियंका तेवतिया, प्राचार्य जिले सिंह, कैप्टन उदय सिंह और लता भारद्वाज ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सुरजीत मशीनिस्ट अनुदेशक ने किया। इस अवसर पर आईटीआई, कुशक, दीघोट और हथीन के छात्र-छात्राओं के साथ स्टाफ सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed