फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Jalabhishek Yatra to be held under cover of 2,200 policemen

Palwal News: 2,200 पुलिसकर्मी, ड्रोन व कमांडो के साए में होगी ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Jalabhishek Yatra to be held under cover of 2,200 policemen
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 12 डीएसपी की तैनाती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए नूंह पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। इस बार यात्रा के दौरान करीब 2,200 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और 12 डीएसपी की तैनाती की है, जो यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखेंगे।

यात्रा के दौरान 28 स्थानों पर विशेष नाके लगाए गए हैं, जहां प्रत्येक श्रद्धालु की बारीकी से जांच की जाएगी तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी होगी, ताकि कोई भी शरारती तत्व यात्रा में प्रवेश न कर सके। सुरक्षा के लिए घुड़सवार पुलिस, खोजी कुत्ते, बम निरोधक दस्ता, कमांडो टीम, रैपिड एक्शन फोर्स तथा सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की भी तैनाती रहेगी।
विज्ञापन


आधुनिक तकनीक का भी भरपूर उपयोग किया जाएगा। निगरानी के लिए 5 ड्रोन, 20 वीडियो कैमरे और उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। संभावित हवाई खतरों से निपटने के लिए लाइट मशीन गन तथा भीड़ नियंत्रण के लिए टीयर गन से लैस पुलिसकर्मी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़कली चौक, केएमपी रेवासन पुल सहित संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा यात्रा के पूरे मार्ग पर प्रत्येक प्रमुख हिस्से में एक-एक डीएसपी और भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed