{"_id":"6a75e5a17b5b2b9d9d0f5ba6","slug":"married-woman-thrown-out-of-house-for-not-fulfilling-demand-of-scorpio-and-rs-20-lakh-case-registered-palwal-news-c-24-1-pal1005-126762-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: स्कॉर्पियो और 20 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: स्कॉर्पियो और 20 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला, केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू हिंसा के चलते, पत्नी 25 दिसंबर 2025 के बाद से अपने मायके में रह रही है
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
चांदहट थाना क्षेत्र के गांव पहरुका निवासी विवाहिता ने सोनीपत के गांव दहेसरा निवासी अपने पति और सास पर दहेज के लिए मारपीट करने, स्कॉर्पियो और 20 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत और जांच के बाद पुलिस ने पति और सास के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में बिरेन्द्री उर्फ शिखा ने बताया कि उसकी शादी चार मार्च 2024 को आकाश निवासी दहेसरा के साथ हुई थी। कुछ समय बाद ही आकाश और सास मीना उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। इसके चलते कई बार घर से निकाल दिया गया। महिला 25 दिसंबर 2025 के बाद से अपने मायके में रह रही है।
चांदहट थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि शिकायत की जांच में पुलिस को ससुर ओमबीर और ननद प्रिया व निशा के खिलाफ आरोपों के ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। वहीं पति और सास के खिलाफ प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।