सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Navneet achieved sixth rank in the state, dream of becoming CA

Palwal News: नवनीत ने प्रदेश में हासिल की छठी रैंक, सीए बनना सपना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Navneet achieved sixth rank in the state, dream of becoming CA
विज्ञापन
पलवल। बीके सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र नवनीत ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर पूरे हरियाणा में छठा स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही नवनीत जिले का टॉपर भी है। इस उपलब्धि से अभिभावकों, स्कूल, और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
Trending Videos


नवनीत का सपना भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनकर देश और समाज की सेवा करना है। उसकी इस सफलता पर स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जहां उसे फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य सतीश कौशिश और प्रेसिडेंट जितेश कौशिश ने नवनीत, उसके माता-पिता और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, अनुशासन व सही मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नवनीत की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। नवनीत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और स्कूल परिवार को दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed