सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Fire workers' strike continues for 35th day

Palwal News: दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Fire workers' strike continues for 35th day
विज्ञापन
पलवल। दमकल विभाग के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को 35वें दिन भी जारी रही। यूनियन की मुख्य मांग मुजेसर (फरीदाबाद) स्थित स्टील कंपनी में आग बुझाते समय शहीद हुए भवीचंद शर्मा और रणबीर सिंह के परिजन को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और स्थायी रोजगार देने की है।
Trending Videos

यूनियन के जिला प्रधान किशोर कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की सुरक्षा को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। दमकल कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों को बचाते हैं, लेकिन सरकार उन्हें उचित सम्मान और जोखिम भत्ता देने से कतरा रही है। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार हड़ताल को दबाने के लिए होमगार्ड और रोडवेज चालकों के भरोसे फायर ब्रिगेड चलवा रही है। आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन के सर्किल सचिव राजेश शर्मा ने कहा कि बिना तकनीकी दक्षता और प्रशिक्षण के ये नौसिखिए आग नियंत्रण के उपकरण चला रहे हैं, जिससे किसी भी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। सर्व कर्मचारी संघ के खंड प्रधान राजकुमार डागर ने बताया कि विभाग में पे-रोल पर कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में पिछले छह वर्षों से कोई वृद्धि नहीं की गई है। सरकार और विभाग के निदेशकों के साथ कई दौर की बातचीत विफल रहने के बाद कर्मचारियों में भारी रोष है। इस अवसर पर लीडिंग फायरमैन मुकेश डागर, अमित कुमार, फायरमैन ओमवीर शर्मा, देवराज, रणधीर, पवन, देशराज, राजसिंह, चालक सतपाल, चतर सिंह और सब यूनिट प्रधान रणधीर तेवतिया आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed