फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   NH-19 blocked due to four-day power outage.

Palwal News: चार दिन से बिजली गुल होने पर एनएच-19 किया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
NH-19 blocked due to four-day power outage.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
होडल स्थित रामहेत कॉलोनी में चार दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान लोगों ने शनिवार को नेशनल हाईवे-19 पर जाम लगा दिया। बिजली संकट से नाराज कॉलोनीवासियों ने हाईवे के चारों मार्गों को अवरुद्ध कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


जाम की सूचना मिलने पर होडल के डीएसपी सुरेश भड़ाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्या सुनी और बिजली निगम के अधिकारियों से बातचीत की। डीएसपी ने कॉलोनीवासियों को जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। कॉलोनीवासियों ने बताया कि पिछले चार दिनों से बिजली नहीं आने के कारण घरों में पानी की समस्या बनी हुई है। बच्चों और पशुओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर लोगों को मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा। डीएसपी सुरेश भड़ाना ने मौके पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। इस दौरान होडल अतिरिक्त थाना प्रभारी रतनपाल सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed